अबनाः सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने याहू वेबसाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट को निष्पक्ष बताया और कहा कि अगर अमरीका आतंकवाद के खिलाफ जंग को ईमानदारी से शुरू करना चाहता है तो उसे सीरियन सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए क्योंकि किसी भी देश में सरकार और जनता के आपसी सहयोग के बिना आतंकवाद को शिकस्त नहीं दी जा सकती।
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि स्वाभाविक रूप से शांतिपूर्ण क्षेत्र तभी स्थापित हो सकता है जब क्षेत्र से आतंकवाद और आतंकवादी तत्वों को खत्म कर दिया जाए। उनका कहना था कि सीरिया की जनता के लिए शांतिपूर्ण क्षेत्र इसी तरह स्थापित हो सकेगा जब उनके देश में शांति और स्थिरता होगी और आतंकवाद के लिए पश्चिमी देशों का समर्थन बंद होगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित करने पर कम खर्च आएगा जो एक सुरक्षित क्षेत्र स्थापित करने लिए होगा। उन्होंने हलब की आज़ादी को आतंकवाद के पश्चिमी और क्षेत्रीय समर्थकों के लिए एक बड़ा धचका बताते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध जंग पूरी शक्ति के साथ जारी रहेगी।
11 फ़रवरी 2017 - 15:29
समाचार कोड: 810972
उनका कहना था कि सीरिया की जनता के लिए शांतिपूर्ण क्षेत्र इसी तरह स्थापित हो सकेगा जब उनके देश में शांति और स्थिरता होगी और आतंकवाद के लिए पश्चिमी देशों का समर्थन बंद होगा।